बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के जूड़ा गांव में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने का प्रयास करते। तब तक लपटों ने तीन फूस के मकान को चपेट में ले लिया। तीनों मकानों की गृहस्थी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना तहसील को दी गई है।
ना नपारा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जूड़ा में रविवार सुबह नौ बजे के आसपास गांव निवासी महिलाएं खाना बना रही थी। तभी गांव निवासी जगराम के फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जगराम के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन उठ रही तेज लपटों ने पड़ोस के धर्मेंद्र और फूल देई देवी के मकान को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट और हैंडपंप से पानी डाल कर आग बुझाया। लेकिन तब तक तीनों मकान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गए। मकान में रखा अनाज, कपड़ा और बर्तन समेत सबकुछ जल गया। तीन मकान से दो लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद निषाद ने तहसील प्रशासन को दी है। उपजिलाधिकारी अजीत परेस ने बताया कि ग्रामीणों को तिरपाल और खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। लेखपाल को क्षति के नुकसान के लिए भेजा गया है। इसके बाद सभी आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…
बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…
भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…
मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…
डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…