Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरात भर बिजली कटौती से लोग रहे परेशान

रात भर बिजली कटौती से लोग रहे परेशान

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर में विद्युत कटौती की समस्या ने लोगों की नींद उड़ा दी है। रात भर बिजली की कटौती ने लोगों को जागने पर मजबूर कर दिया। बरहज में गुरुवार की रात बिजली कटौती से रात भर जागते रहे लोग। बरहज में गुरुवार की रात लगभग 10 बजे बिजली चली गई, जिससे लोग परेशान हो गए। भीषण गर्मी में थोड़ी हवा चलने पर गुरुवार की रात 10 बजे के लगभग विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गयी, जिससे बरहज क्षेत्र के सभी उपभोक्ता रात भर जागते रहे,लेकिन विद्युत विभाग के सम्बन्धितों के कानो पर जु तक नही रेंगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments