नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरो पर , डीएम ने दिया यह आदेश
जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एसडीएम बीएलओं के दैनिक कार्यो के प्रगति की समीक्षा करें । उन्होने कहा कि वोटर लिस्ट में किसी फर्जी वोटर का नाम न रहें और किसी पात्र का नाम न कटे और चुनाव लड़ने वाले सम्भावित प्रत्याशियों का नाम न कटने पाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी उपजिलाधिकारी मोहल्लों में मुनादी करायें कि लोग अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करायें। कहा कि नयी नगर पंचायतों में बनने वाले केन्द्रो का प्रचार प्रसार करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…