Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनदी में डूब रहे किशोर को लोगो ने बचाया

नदी में डूब रहे किशोर को लोगो ने बचाया

बरहज/देवरिया
थाना क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोग एक अन्त्येष्टि संस्कार करने के लिए नगर स्थित सरयु तट पर गए हुए थे,तभी एक किशोर डूबने लगा।
स्थानीय लोगो ने किसी तरह किशोर को सरयु नदी से बाहर निकल कर सीएचसी पहुँचाया जहाँ पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जयनगर निवासी डुग्गू गुप्त पुत्र बच्चा गुप्त शुक्रवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे, अपनी दादी की दाह संस्कार करने के लिए गया हुआ था, दाह संस्कार के बाद सभी लोग सरयु नदी में स्नान करने लगे , तभी डुग्गू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा, किशोर को डूबता देख स्थानीय लोगों ने नदी से बाहर निकाला और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचाया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments