चोरों की आमद जान रात भर जागते रहे लोग

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में गुरुवार की दोपहर को ही चोरों के आने की सुगबुगाहट के बाद ग्रामीण चिंतित हो उठे।देर रात को उठे चोर-चोर के शोर के बाद लोग दहशत में आ गये, जिसके बाद कुछ उत्साही युवा लाठी-डंडा लेकर सरेह में दौड़ पड़े।ऐसे में जहाँ ग्रामीण दहशत में जागकर रात बिता रहे हैं वहीं तुर्कपट्टी पुलिस ऐसी घटनाओं को अफवाह बता रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर डिग्री चौराहा स्थित एक स्कूल के छात्र से लग्जरी वाहन सवार बात कर रहे एक अनजान शख्स को देख राहगीर उसे बच्चा चोर होने के शक में शोर मचाने लगे, जिसके बाद वह अनजान शख्स तत्काल वाहन में बैठ कर फरार हो गया।इस घटना को बीते अभी चार घण्टा हुआ था कि शाम साढ़े सात बजे फुरसतपुर गाँव के पश्चिम घर बनाये बनाये सुखल के परिवार द्वारा सरेह में चोरों के आमद और टार्च जलाये जाते कुछ संद्धिग्ध को देखे जाने की बात क्षेत्र में फैलते ही लोगों के रातों की नींद उड़ गयी।इसी रात ग्यारह बजे ग्राम महासोंन के बगीचे में कुछ संद्धिग्ध लोग देख ग्रामीणों ने 112 नम्बर को फोन कर बुलाया।पीआरवी के पहुँचने के पूर्व ही काफी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडा लेकर सरेह में निकल पड़े नतीजन चोर ग्राम रावतपार,डिग्री,बसडीला पाण्डेय,बेलवा बुजुर्ग,महासोंन झनकौल व फ़ुरसतपुर के बीच सैंकड़ों एकड़ में फैले चँवर से होकर कहीं गायब हो छिप गये।अपनी जान-,माल की सुरक्षा को लेकर लोग पूरी रात परेशान दिखे।मजे की बात है कि करीब एक दर्जन गाँवों के परेशान लोग पूरी रात जागते रहो की आवाज बुलंद किये लेकिन हल्का का कोई सिपाही तक कहीं नहीं दिखा।इस समय पूरे क्षेत्र में बेखौफ चोरों का कारनामा तथा पुलिस की नाकामी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।इस सम्बंध में एसओ संजय कुमार ने कहा कि दो तीन-चोरी की घटनायें हुयी हैं।पुलिस शीघ्र उनका अनावरण करेगी।चोरों को लेकर भ्रामकता फैलायी जा रही है।पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

34 minutes ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

1 hour ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

2 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

10 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

10 hours ago