Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया

हर घर से मुट्ठी भर आगन से मिट्टी और अछत कलश में रखा गया

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत” बुधवार को बरहज देहात मंडल में मेरी माटी मेरा देश, अमृत कलश यात्रा निकाला गया जिसके तहत घर-घर जाकर जन-जन के हृदय में मेरी माटी मेरा देश की अवधारणा को जागृत किया गया और स्वतंत्रता तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानी को याद दिलाते हुए, मुट्ठी भर आंगन की मिट्टी तथा चुटकी भर अक्षत (चावल)कलश में इकट्ठा किया गया। कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह विशेन एवं भाजपा नेत्री कृति सिंह के नेतृत्व सफलता पूर्वक संपन्न किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरहज ब्लॉक प्रमुख निखिल सिंह राजा के साथ ग्राम प्रधान नीलू देवी, प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद गुप्ता, भाजपा नेता विवेक सिंह, ग्राम सचिव, ग्राम सहायक, रोजगार सेवक अमित सिंह, पंचायत सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, एवं तमाम भाजपा के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments