Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरापश्चिमी देश के लोग हमारी अध्यात्मिकता की ओर बढ़ रहे हैं: पर्यटन...

पश्चिमी देश के लोग हमारी अध्यात्मिकता की ओर बढ़ रहे हैं: पर्यटन मंत्री

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को जिले के सूरसदन प्रेक्षागृह में महर्षि अरविंद घोष जी की 150वीं जयंती वर्ष एवं आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।
मंत्री श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि अरविंद घोष का भारतीय संस्कृति में बहुत बड़ा योगदान रहा हैl
उन्होंने विश्वेश्वर बंदना ऑडियो सी.डी. का विमोचन करते हुए कहा की किसी देश को कमजोर करना हैl तो उसकी संस्कृति को क्षीण कर दो, देश अपने आप कमजोर हो जाएगा। पश्चिमी देश के लोग हमारी अध्यात्मिकता की ओर बढ़ रहे हैं और हम लोग अपनी संस्कृति को मजबूत बनाने के साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर को बनाने में सफल हुए हैं, तथा मथुरा, वृंदावन को बनारस की तरह सजाने का कार्य जल्द ही करेंगे व भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बहुत ही शीघ्र बनाने जा रहे हैंl
उन्होने ने कहा कि हम लोग मिलकर रहेंगे तो देश की संस्कृति जरूर आगे बढ़ेगी। महर्षि अरविंद घोष जी का देश की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
जिलाधिकारी आगरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महर्षि अरविंद घोष की 150वीं जयंती वर्ष एवं आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर उनके जीवन परिचय व दर्शन आदि से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ज्ञान प्राप्त करना चाहिए तथा अधिक से अधिक लोगों को उनके बारे में बताया जाना चाहिए।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव केंद्र सरकार अमित घोष, मुख्य विकास अधिकारी ए.मणिकंडन, डॉ. जे.पी.सिंह, अरविंद शिक्षण संस्थान आगरा की संयोजिका पवित्रा अग्रवाल सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments