भाजपा सरकार में बिना भेद भाव के हर जाति व धर्म के लोगों का विकास हो रहा है-विजयलक्ष्मी गौतम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन सलेमपुर के मधवापुर में किया गया।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने में जुटे हैं।
इस यात्रा का उद्देश्य है कि गरीब तबके के पात्र हितग्राही जो लाभ लेने से वंचित रह गए है, उन्हें शासन की योजना का लाभ मिले।उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से हर क्षेत्र में देश को ऊंचाई तक ले जा रहे हैं। हर पात्र को और हर वर्ग को सभी योजनाओं का लाभ उनकी गारंटी है। भाजपा सरकार में बिना भेद भाव के हर जाति व धर्म के लोगों का विकास हो रहा है।भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने कहा कि ने कहा कि अधिकारी इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर पात्रों को लाभान्वित कर रहे हैं। अन्य सरकारों में लोगों को कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ता था।
कार्यक्रम को अमरेश सिंह बबलू, राजीव सिंह पहाड़ी,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,अमरदत्त यादव,अजय दूबे वत्स,अशोक तिवारी,प्रकाश पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में विनय पाण्डेय, धनन्जय चतुर्वेदी, रमाकांत मिश्र,अनूप उपाध्याय,अजय गौतम,नागेन्द्र गुप्ता,अमित सिंह,अंकित मिश्र,अमित यादव आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

10 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

10 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

10 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

11 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

11 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

14 hours ago