लोगों ने सुनी मन की बात

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 वे संस्करण में मन की बात कार्यक्रम रविवार को परदहा वार्ड नंबर 7 में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल के नेतृत्व में सुना गया !
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, भारत में सामाजिक ताने-बाने को मजबूती देने में मन की बात किसी भी माला के धागे की तरह है, जो हर मन को जोड़े रखता है। मन की बात की प्रत्येक एपिसोड में देशवासियों के सेवा और सांभर से नहीं दूसरों को प्रेरणा दी है एक तरह से मन की बात का हर एपिसोड अगले एपिसोड के लिए जमीन तैयार करता है, मन की बात हमेशा सद्भावना, सेवा भावना और कर्तव्य भावना से ही आगे बढ़ा है। मुख्य अतिथि घनश्याम पटेल ने कहा कि आजादी के अमृत काल में सकारात्मक संदेश देश को आगे ले जाएगी, मुझे खुशी है कि मन की बात से जो शुरुआत हुई वह आज देश की नई परंपरा भी बन रही है इस दौरान उन्होंने आकाशवाणी ट्रांसलेटर दूरदर्शन माय गवर्नमेंट के साथियों का आभार जताया उन्होंने मीडिया का आभार जताते हुए कहा कि मन की बात की कमान संभाले हुए हैं। जिला अध्यक्ष सचिंद्र सिंह ने कहा भारत के लोग, भारत में आस्था रखने वाले लोग हैं। प्रधानमंत्री की प्रेरणा और ताकत से ही देश निरंतर प्रगति की तरफ अग्रसर है।
शिक्षा हो या संस्कृति उसके संरक्षण की बात हो या संवर्धन की भारत की प्राचीन परम्परा रही है, इस दिशा में आज देश में जो काम हो रहे हैं वह वाकई बहुत सराहनीय है। जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने कहा गुजरात में बेहतर शिक्षा ड्राफ्ट आज पूरे देश में मॉडल बन गया है। जिला मंत्री यशपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात के माध्यम से देश की पूरी जनता से जुड़ने का कार्य करते हैं, जिससे हम सब प्रेरणा प्राप्त करते हैं। धन्यवाद ज्ञापन पर वार्ड नंबर 7 के सभासद प्रत्याशी निर्भय प्रताप ने किया इस अवसर पर निवर्तमान सभासद दिनेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राम सिंह, घोसी लोक सभा विस्तारक अंकुर पाल, उर्मिला देवी, वसुंधरा देवी, आशा किरण, सहित सैकड़ों महिलाएं भी उपस्थित रही l

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

15 minutes ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

20 minutes ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

31 minutes ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

47 minutes ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

1 hour ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

1 hour ago