विभिन्न प्रकार के खेलों के साथ समर कैम्प का समापन

झंगहा/ गोरखपुर ( राष्ट्र की परम्परा)l विकास खंड ब्रह्मपुर के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल टोंगरी डीहघाट में रविवार को समर कैंप का समापन विभिन्न प्रकार के खेलों के साथ किया गया। बच्चों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के बच्चों ने कैंप में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए निसानेबाजी, घुड़सवारी , ऊंट की सवारी, रोप वे, रेसिंग गेम, तैराकी जैसे खेलों का प्रदर्शन किया। मैजिक गेम के अंतर्गत कानपुर के जादूगर राजकुमार ने अपने हाथ के कला प्रदर्शन से बच्चों को खूब लुभाया । प्रबंधक प्रशांत राय ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखारने का प्रयास किया गया,इससे बच्चों को जीवन में जोखिम से लड़ने का साहस बनेगा। प्रधानाचार्य काजल राय ने छात्र छात्राओं को अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। बच्चे कैंप को लेकर काफी उत्साहित दिखे। योग प्रशिक्षक प्रमोद राय ने योग के विभिन्न तरीकों को सिखाया।
इस अवसर पर अनुराग राय, विनय राय, शुभम् राय, प्रदीप श्रीवास्तव, योगेंद्र मौर्य इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

5 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

6 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

6 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

6 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

6 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 day ago