मऊ( राष्ट्र की परम्परा)l जिले के कोपागंज थाना के इंदारा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रेक से दस मीटर पर एक युवक लगभग 25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी। सूचना पर पहुँची जीआरपी मऊ ने शव को रेलवे सीमा से बाहर बताकर चली गई। शव मिलने बाद मचा हड़कंप।
कोपागंज थाना के इंदारा रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक से दस मीटर की दूरी पर राहगीरों ने देखा। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पुलिस पहुँचकर युवक के शव को रेलवे सीमा से बाहर बता कर चली गई, जाने के बाद रेलवे पुलिस ने इसकी सूचना अदरी चौकी प्रभारी को दिया। कोपागंज पुलिस मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा काफी छानबीन के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, देखने पर लग रहा है कि मांगने खाने वाला घुमन्तु विकलांग लग रहा है। काला शर्ट, लाल बनियान, लाल अंडरवियर, बाए पैर में काला धागा पहना हुआ है। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुँची। इस बाबत कोपागंज एसओ व एसओजी प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने बताया कि शव कई दिनों पुराना लग रहा है। शव को 72 घंटे पोस्टमार्टम हाउस में रखकर पहचान कराने का प्रयास किया जाएगा। किसी को इसकी जानकारी मिले तो थाना कोपागंज से सम्पर्क कर सकते है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…