Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता को तय करना है 24 में फेल राहुल चाहिए या पास...

जनता को तय करना है 24 में फेल राहुल चाहिए या पास मोदी-सांसद


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मोदी सरकार के पिछले 9 वर्षों में कार्यकाल में देश में कितना बड़ा बदलाव आया है,संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के दौरान अलग अलग क्षेत्र के लोगों से मिलने पर बार-बार ये बातें निकल कर सामने आ रही हैं।जो भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यपद्धति को प्रमाणित कर रही हैं।
उक्त बातें सदर सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने बैकुंठपुर और असनहर में घर-घर सम्पर्क कार्यक्रम के तहत सम्पर्क करने के बाद कही।सदर सांसद ने बैकुंठपुर में संस्कृत महाविद्यालय के प्रवक्ता ओंकारनाथ पाण्डेय,सेवानिवृत्त विकास अधिकारी मान्धाता शाही,ज्योतिषचार्य पंडित चंद्रभूषण पाण्डेय से सम्पर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियों का पुस्तक दिया।इस दौरान सांसद रमापति राम ने मोदी सरकार के 9 साल के कामों को गिनाते हुये कहा कि घोटाला,भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियों का जमघट मोदी के डर से हो रहा है।कांग्रेस पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए त्रिपाठी ने कहा कि आमतौर पर नेता को एक बार लॉन्च किया जाता है।लेकिन कांग्रेस 20 साल से राहुल गांधी को लॉन्च ही कर रही है, पर वो लॉन्च हो ही नहीं रहे हैं।
सदर सांसद ने यह भी कहा कि बीजेपी में तो नेता को जनता ही लॉन्च कर देती है।अखिलेश को निशाने पर लेते हुये सांसद रमापति ने कहा जो लोग सत्ता के लिए लालू और कांग्रेस के साथ जा रहे हैं, उन्हीं के कारण प्रदेश में गुंडाराज,बालू एवं शराब माफिया का राज बढ़ा था।आज भाजपा सरकार में ये सभी माफिया नेस्तनाबूत किये जा रहे है।उन्होंने कहा कि 2024 में जनता को तय करना है कि 20 साल से फेल लॉन्चिंग वाले राहुल गांधी चाहिए या नरेंद्र मोदी चाहिए।
इस दौरान रामेश्वर पाण्डेय आडवाणी,रामदास मिश्रा,सचिन्द्र शाही दीपू,कामख्या तिवारी,डा.प्रवीण निखर,राधेश्याम शुक्ला,अरुण सिंह,सुनील मिश्रा,पुण्य प्रकाश पाण्डेय आदि रहे।
सुधीर राय देवरिया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments