
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न विधानसभा के दर्जनों लोग विभिन्न दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान केशवचन्द यादव ने कहा कि इन लोगों के शामिल होने से दल को और मजबूती मिलेगी।आज देश की जनता जान गई है कि बिना कांग्रेस के इस देश का भला नही होने वाला है।जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि इन नेताओं ने अन्य दलों को छोड़कर जिस आशा व विश्वास से कांग्रेस का दामन थामा है।निश्चित ही यह कांग्रेस के जनाधार को मजबूत करने वाला होगा। दल में शामिल होने वालों में मोहम्मद शहाबुद्दीन, मुनीब अहमद,अमीर हसन,मोहम्मद मुनीब अली दिसतौली सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।इस दौरान डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय,सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी अशोक गौंड, आलोक त्रिपाठी राजन,शम्भूनाथ दीक्षित,उपेन्द्र कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
