महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवां नगरपालिका परिषद के मधुबन नगर वार्ड में स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पर संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र पर मुख्य सेविका, वार्ड सभासद की मौजूदगी में आंगनवाड़ी केन्द्र में विद्यालय शिक्षा ग्रहण कर रही बेटी शाहिदा का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। और बच्चों में मिठाईयां बांटकर बेटी के जन्म दिवस की खुशियां मनाई गई।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को सशक्त बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा एक नई पहल की जा रही है जिसको चरितार्थ करते हुए नौतनवां मधुबन नगर के द्वितीय प्राथमिक विद्यालय पर बिटिया! शाहिदा का जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान मुख्य सेविका अर्चना शर्मा ने आंगनवाड़ी केन्द्र पर उपस्थित लोगों को बेटों के समान बेटियों का पालन-पोषण करने के लिए प्रेरित किया। और कहा कि आज के समय में बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैंऔर बेटियां भी समाज के हर क्षेत्र में परिवार का नाम रोशन कर रही है। इसलिए हमें बेटियों को लेकर छोटी! मानसिकता न रखते हुए उन्हें बेटों के समान अधिकार देना चाहिए।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री रितु,सीता, माया, ममता, गीता, सहायिका सरोजिनी, गीता, सभासद लालू जायसवाल सहित बच्चों के माता-पिता मौजूद रहें।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…