ग्रामसभा की भूमि पर अबैध कब्जा ,जिम्मेदार मौन

सदर तहसील के ग्राम पंचायत पतरेंगवां का मामला

खाता संख्या- 01190,खसरा संख्या 853 मि,क्षेत्रफल 0.182हे0 पर अबैध कब्जा

भूमाफियाओं द्वारा किया जा रहा अबैध बाउंड्रीवाल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। पर्यावरण संरक्षण तथा भूमाफियाओं के अवैध कब्जे से मुक्ति हेतु प्रदेश सरकार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भू संरक्षण हेतु तालाबों, बंजरभूमि, खलिहान,खाद गड्ढा एवं सरकारी जमीन पर अबैध कब्जा से मुक्ति हेतु अभियान चलाकर कई स्थानों पर अतिक्रमण को हटवाया है।लेकिन कई स्थानों पर अभी भी दबंग भूमाफिया सरकारी भूमि पर कब्जा किये हुए हैं जिस पर प्रशासन की आखों पर काला चश्मा लगा हुआ है। ताजा मामला ग्राम पंचायत पतरेंगवा का है जहा भूमाफियाओं द्वारा करीब.0.182हे0 नई परती की भूमि पर अबैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर तहसील के ग्राम पंचायत पतरेंगवा में एनएच 730 के सटे खाता संख्या 01190, खसरा संख्या 853 मि तथा क्षेत्रफल 0.182 नई परती की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया गया है।हल्का लेखपाल जनार्दन प्रजापति ने बताया कि मामला सज्ञान में है ,सूचना मिलते ही मेरे द्वारा मौका निरीक्षण किया गया प्रश्नगत आराजी नंबर में आम के कई पेड़ हैं। अतिक्रमणकारियों को निर्माण करने से मना कर दिया गया है तथा उक्त जमीन ग्रामप्रधान को विवाह भवन हेतु सौप दिया गया है।
एसडीएम सदर ने बताया कि हल्का लेखपाल से जांचकरा कर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

3 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

3 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

3 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

3 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago