भेड़िया आया-भेड़िया आया

सच बोलना मूलभूत प्रकृति व
संवेदनशील सहज प्रवृत्ति है,
झूठ सुनकर यदि हमें दुख होता है,
ऐसे झूठ से ग़ैर को भी दुख होता है।

जिस प्रकार झूठ सुनकर हमारी
ख़ुद की भावना आहत होती है,
वैसे ही हमारा झूठ सुनकर औरों
की भावना अत्यंत कष्ट पाती है।

बचपन में हम झूठ नहीं बोलते हैं,
पर जैसे जैसे हम बड़े होते जाते हैं,
लोभ, मोह से घिरने लग जाते हैं,
स्वार्थवश झूठ बोलना सीख लेते हैं।

किसी भले के लिए बोला झूठ,
प्रिय झूठ की श्रेणी में आता है,
लालच के वश में नुकसान पहुँचाने
वाले झूठ से बहुत पछतावा होता है।

“भेड़िया आया-भेड़िया आया” की
झूठी कहानी बचपन से सुनते आये हैं,
आदित्य ऐसा करने वाले औरों का
व अपनों का भी विश्वास खो देते हैं।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpshomnath

Recent Posts

गरीब बनना भी आसान नहीं साहब, पहले करोड़पति बनना पड़ता है!

जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…

12 minutes ago

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सप्ताह में हलचल, धन-करियर और प्रेम पर दिखेगा असर

21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…

36 minutes ago

सुबह होते ही एक्शन में देवरिया पुलिस, अपराधियों पर पैनी नजर से जनता को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…

50 minutes ago

डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सांसद की गाड़ी घिरी और टूट गया शीशा

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…

56 minutes ago

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

11 hours ago