मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश में बेतहाशा बिजली कटौती और भीषण गर्मी से जनता परेशान हैं भीषण गर्मी से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी हैं , लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा जनता को राहत पहुंचाने के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठाया जा रहा हैं l
प्रदेश में हो रही बेतहाशा बिजली कटौती के खिलाफ़ आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा मऊ ज़िले में जिला अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन सौंपा गया तथा पुलिस प्रशासन का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई तथा उसमें बिजली विभाग की शव यात्रा को नही निकालने दिया गया।
कार्यकर्ताओं को जेल में डालने की धमकी दी गयी। इस मामले को शासन द्वारा गंभीरता से लेते हुए कार्यकर्ताओं की भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया, जिस पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने देर तक धरना स्थल पर नारेबाजी की तथा जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महेंद्र यादव,शाह आलम,पुष्पेंद्र राणावत,मनोज , विजय ,सुभाष यादव, ऋषिकेश पाण्डेय,कमली देवी, चंद शेखर ,मोहमद, मोहम्मद असलम, एके सहाय,मुन्ना यादव,रीता भारती,कमली देवी, संगीता यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…
खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…
समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…