सड़क किनारे फेंका जा रहा है कूड़ा दुर्गंध से लोग परेशान

सादुल्लानगर /बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। बायपास रोड पर प्राइमरी स्कूल के सामने, श्मशान घाट के सामने, इंडियन बैंक के पास सड़क किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है इससे राहगीर और दुकानदार परेशान हो रहे हैं। कूड़ा करकट से उठने वाली दुर्गंध से नगर वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उधर पालीथीन लिफाफों में बंद पड़ा कूड़ा करकट के कारण फैल रही बदबू से सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। मंगलवार और शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार का पूरा कचरा इसी स्थान पर ढेर लगाकर छोड़ दिया जाता है। जिस कारण यहां से निकलने वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है। दुकानदार असगर अली अली, संदीप कुमार, राजेन्द्र कुमार, लालता प्रसाद, अनूप कुमार दीपांशु हिदायत आदि लोगों ने बताया कि मंगलवार और शुक्रवार को सप्ताह में 2 दिन बाजार लगती है। यहां दूर दराज से आने वाले दुकानदार सब्जियों के अवशेष व बकरी, मुर्गी के अपशिष्ठ को यही फेंक कर चले जाते हैं। जिसके चलते काफी परेशानी होती है। नगर वासियों को कूड़ा का निस्तारण निर्धारित कूड़ा स्थल पर करने की मांग की है। बाजार में साफ सफाई नहीं की जाती है। इस संबंध में गुमाफातिमाजोत के प्रधान से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया जायेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

डीडीयू में तैयार हो रहे आधुनिक दीक्षा भवन और संवाद भवन, अगले माह से शुरू होंगे कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित दीक्षा भवन एवं संवाद…

9 hours ago

“6 साल बाद इंसाफ: सातानकुलम केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा”

सातानकुलम कस्टोडियल डेथ केस: मदुरै कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मानवाधिकारों की रक्षा में न्याय की…

9 hours ago

डीडीयू का छात्रहित में बड़ा फैसला, SWAYAM से वंचित विद्यार्थियों को मिला अंतिम अवसर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में बड़ा निर्णय लेते…

9 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक की मौत के मामले में आरोपी को सजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में…

9 hours ago

स्थाई लोक अदालत का फैसला: पीड़ित परिवार को मिला 15.70 लाख का मुआवजा, त्वरित न्याय से बढ़ा भरोसा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। स्थाई लोक अदालत, महराजगंज द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में मंगलवार…

10 hours ago

स्वास्थ्य के प्रति सजगता ही सशक्त समाज की नींव: कुलपति प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा एम्स गोरखपुर…

10 hours ago