Wednesday, February 4, 2026
Homeआजमगढ़विद्युत करेंट की चपेट में आने से चपरासी की मौत

विद्युत करेंट की चपेट में आने से चपरासी की मौत

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
जांच मे जुटी पुलिस

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जानकारी के अनुसार जियनपूर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ हरैय गांव निवासी सीताराम पाण्डेय, 32 जीयनपुर कस्बा स्थित प्राइेवट स्कूल मे चपरासी का काम करता था। मृतक के परिजनों के अनुसार बीते एक सप्ताह से वह घर नहीं आया था तथा स्कूल पर ही रह रहा था। रविवार की सुबह परिजनों को स्कूल से सूचना दी गई कि बिजली का स्वीच ऑफ करते समय सीताराम करेंट की चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौत हो गयी।यह खबर सुनते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग किया। जिस पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सलया भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments