पेंशनर्स दिवस समारोह: वरिष्ठ पेंशनरों का हुआ सम्मान, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।जनपद देवरिया के कलेक्ट्रेट स्थित न्यू सभागार में बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को पेंशनर्स दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था, जनपद देवरिया के तत्वावधान में वरिष्ठ पेंशनरों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद बड़ी संख्या में पेंशनरों की भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

ये भी पढ़ें –पिता की बहादुरी: बेटी को बचाने 60 फीट गहरे बोरवेल में कूदा

समारोह की अध्यक्षता संस्था के जिला अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी ने की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल (आईएएस) को पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेंशन से जुड़े लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य कल्याणकारी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

ये भी पढ़ें –कोहरे का कहर, ट्रेलर-ट्रैक्टर टक्कर में एक की मौत

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पेंशनरों को शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने पेंशनरों को समाज का अनुभवशील स्तंभ बताते हुए कहा कि प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और सभी वैध मांगों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा।

ये भी पढ़ें –यातायात जागरूकता अभियान: कोहरे में सुरक्षित सफर का दिया गया संदेश

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी देवरिया अतुल कुमार पाण्डेय, सीएमओ अनिल कुमार गुप्ता, उपजिलाधिकारी निगम सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। सभी अधिकारियों ने पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें –एचईसी कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और मॉल विकसित करने की तैयारी मे

समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। अंत में संस्था के अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और पेंशनर साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बताया।

Editor CP pandey

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…

3 hours ago

वलीमा से पहले घर में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दूल्हे के भाई समेत तीन

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

3 hours ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

4 hours ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

4 hours ago