मार्च का महीना ख़त्म होने वाला है,
नया वित्तीय वर्ष शीघ्र आने वाला है,
ऐसे में जुर्माना और कर क्या होते है,
यह हम सभी को जान लेना ज़रूरी है।

जुर्माना वह कर होता है जो चूक जाने
पर सरकार को अदा किया जाता है,
और कर तो वह जुर्माना है जो बिना
चूक किये ही अदा किया जाता है।

जुर्माना या फ़ाइन पैसे का एक दंड है,
जिसे कानून की अदालत या अन्य
प्राधिकरण द्वारा किसी छोटे या बड़े
अपराध के लिये तय किया जाता है।

और उस अपराध के लिए सजा
के रूप में भुगतान किया जाना है,
जुर्माने की राशि अक्सर हर मामले
में अलग अलग निर्धारित होती है।

जुर्माने की राशि प्रायः पहले से ही
निर्धारित होती है, उदाहरण के लिए
यातायात कानूनों के उल्लंघन के
लिए भुगतान किया गया पैसा है।

वर्तमान कानून में, निम्न स्तर के
अपराधों के लिए सामुदायिक सेवा
आदेशों या उनके साथ अपेक्षाकृत
छोटे जुर्माने का उपयोग किया जाता है।

बड़ा जुर्माना स्वतंत्र रूप से या छोटी
जेल की सजा के साथ दिया जाता है,
जब न्यायाधीश को लगता है कि
बड़ी मात्रा में प्रतिशोध आवश्यक है।

लेकिन जनता के लिए महत्वपूर्ण
खतरा होने की संभावना नहीं है,
उदाहरणार्थ धोखाधड़ी को अक्सर
बड़े जुर्माने से दंडित किया जाता है।

धोखेबाजों को आमतौर पर पद या
पेशे से प्रतिबंधित कर दिया जाता है,
क्योंकि उन्होंने अपराध करने के लिए
जानबूझ कर दुर्व्यवहार किया होता है।

जुर्माने का उपयोग कभी कभी कर
के रूप में भी किया जा सकता है,
जमानत के लिए भी पैसा जुर्माने
के लिए लगाया जा सकता है।

छोटे अपराध के लिए जुर्माना छोटा,
जैसे भारत में छोटा जुर्माना पाँच से
दस हज़ार तक एवं बड़े अपराधों के
लिए जुर्माना इससे अधिक होता है।

डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र, ‘आदित्य’ ‘विद्यावाचस्पति’

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

7 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

7 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

7 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

7 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

8 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

8 hours ago