देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में स्थित भीखमपुर रोड वार्ड नंबर 6 तारा भवन मोहल्ले की गली का हालत यह है कि विगत कई सालों से वह सड़क हजारों गढ़ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है जिस पर राहगीरों का चलना बहुत मुश्किल हो गया है । सभासद प्रतिनिधि निरंजन शुक्ला से बात करने पर उन्होंने बताया की शासन स्तर पर एक तरफ की नाली कार्य हेतु वित्तीय स्वीकृत करने के लिए भेजा गया है जबकि संवाददाता द्वारा यह पूछने पर की क्या इस सड़क के निर्माण कार्य हेतु वित्तीय स्वीकृत हेतु शासन स्तर पर कार्य हो रहा है कि नहीं तो सभागाद प्रतिनिधि द्वारा यह कहा गया की अभी इस पर कोई शासन स्तर पर कार्य नहीं हो रहा है या शासन स्तर पर अभी इस पर कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है।
वहीं दूसरी ओर सभासद प्रतिनिधि निरंजन शुक्ला ने ही बताया कि चकिया ढाले से जो नहर को जोड़ती पीडब्ल्यूडी की सड़क है। वहा नाली का निर्माण कार्य हुआ है उस नाली की साफ सफाई जब से सड़क बनी है तब से आज तक नहीं हुई है और नाली के निर्माण कार्य जब से हुआ तभी से ईंट,पत्थर,बालू यह सब पड़े हुए हैं। इन उक्त बातों का जब हमने राजेश कुमार सिंह अधिशासी अभियंता से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसा मेरे संज्ञान में नहीं था मैं इसका जांच कार्य करवाऊंगा ।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…