फैसले के आधार पर शांतिपूर्ण तरीके से दिलाया गया कब्जा ।

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
सगड़ी तहसील के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत अंजानशहीद गांव में बदरुद्दीन आदि बनाम सेगार अहमद के बीच चल रहे वर्षों पुराने मुकद्दमे में उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह के फैसले के उपरांत व आदेशानुसार राजस्व टीम, अशोक कुमार सिंह व कोतवाली जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पाण्डेय मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षो को बुलाकर,उपजिलाधिकारी के फैसले के आधार पर वार्तालाप कर ट्रैक्टर चलवाते हुये कब्जा दिलवाया। मौके पर उपस्थित भीड़ को यह समझाते हुए हटाया गया की, अगर जिसका यहां काम न हो वह लोग यहाँ से चले जाय जिनका लेना देना हो वही लोग यहां रुके, उपस्थित सभी लोगों का वीडियो व फ़ोटो बनाया जा रहा है अगर कोई बात होगी भगदड़ होगा तो आपलोग झूठ मुठ में मुजरिम बन जाएंगे। इतना सुनते ही दोनो पक्षो के इकट्ठा हुये लोग अपना अपना रास्ता पकड़ते हुये घर चले गएँ और शांतिपूर्ण ढंग से निशानदेही कि गयी भूमि पर ट्रैक्टर चलवाया गया। मौके पर वर्तमान ग्राम प्रधान आजिम नोमान खान व पूर्व प्रधान पति सुबहान खान, दीवान सत्येंद्र पाण्डेय,कांस्टेबल धीरज यादव, अंजनी कुमार पाण्डेय, अमर प्रसाद ,आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

2 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

2 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

5 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

5 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

5 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

5 hours ago