सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी त्यौहारो को देखते हुए पुलिस चौकी सिकंदरपुर के प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई, बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सिकंदरपुर रविन्द्र कुमार के द्वारा त्योहारो को शांतिपूर्वक मनाने का अपील किया गया। वहीं क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर आशीष कुमार मिश्रा के द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि कानून से बढ़कर कोई नहीं है, कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं मिलेगी। शिव बारात पर तीसरी नजर भी रखी जाएगी। क्षेत्राधिकारी के द्वारा शिव बारात के अध्यक्ष से अपील किया गया कि आप लोग तीसरी नजर भी अपने जुलूस में शामिल रखें।इस दौरान थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर दिनेश पाठक, चौकी प्रभारी सिकंदरपुर रविंद्र पटेल, चौकी प्रभारी मालदा शिव मूर्ति तिवारी एवं सभी एसआई एवं पुलिसकर्मी एवं नगर पंचायत सिकंदरपुर के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय एवं लिपिक सुनील कुमार, डॉक्टर उमेश चंद, प्रयाग चौहान सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…
ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…