चलो सिंधु दर्शन लेह लद्दाख

सिंधू दर्शन यात्रा के लिए राज्य सरकार देगी रू. 20 हज़ार का अनुदान

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि प्रदेश से लेह लद्दाख स्थित सिंधू दर्शन यात्रा पर जाने वाले दर्शनार्थियों को प्रति दर्शनार्थी बीस हजार रूपये अनुदान दिये जाने की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यवस्था की गयी है। डीएम ने बताया कि प्रदेश के ऐसे निवासी जो वर्तमान में प्रदेश में निवास कर रहे हों चयन के लिए अर्ह होंगे। ऐसे इच्छुक व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय रू.10 लाख से अधिक न हो पूर्व में इस योजना के अन्तर्गत यात्रा न की हो और न ही अनुदान प्राप्त किया हो यात्रा हेतु शारीरिक व मानसिक रूप से सक्षम हो तथा किसी संक्रामक रोग से ग्रस्त न हो धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट यूपी धर्मार्थकार्य डाट इन पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं । किसी भी दशा में ऑफ लाइन/भौतिक रूप से दिये गये आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे ।
डीएम ने बताया कि यात्रा हेतु आवेदन करने की सूचना धर्मार्थ कार्य निदेशालय द्वारा जन साधारण को प्रेस विज्ञप्ति/विभागीय वेबसाइट के माध्यम से दी जायेगी कि यात्रा अनुदान हेतु किस तिथि तक ऑनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल पर किये जा सकते हैं। डीएम ने बताया कि सामान्यत आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 15 मई तक पूर्ण कर ली जायेगी तथा अनुदान हेतु पात्र यात्रियों की सूची एक जून 2024 से पूर्व प्रकाशित कर दी जायेगी।
डीएम ने बताया कि आवेदन अस्वीकृत होने पर असफल आवेदकों को धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा वेबसाइट/मैसेज के माध्यम से कारण सहित सूचित किया जायेगा। उत्तर प्रदेश का निवासी होने हेतु सक्षम स्तर से निर्गत प्रमाण पत्र मान्य होगा तथा पहचान पत्र यथा राशन कार्ड की प्रतिलिपि ड्राईविंग लाइसेंस की प्रतिलिपि मतदाता पहचान पत्र अथवा आधार कार्ड की प्रतिलिपि लगाना अनिवार्य होगा। डीएम ने बताया कि यदि यह पाया जाता है कि किसी तीर्थ यात्री द्वारा कूटरचित अभिलेखों या अन्य सुसंगत साक्ष्यों को छिपाकर अनुदान प्राप्त कर लिया गया है तो उससे अनुदान की धनराशि वसूल कर ली जायेगी तथा उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जायेगी।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

6 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

6 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

6 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

6 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

9 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

10 hours ago