समाजवादी पार्टी द्वारा PDA चेतना गोष्ठी का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर गांव में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी द्वारा PDA चेतना गोष्ठी का आयोजन किया गया।मुख्यातिथि सलेमपुर संसद रामा शंकर राजभर ने कहा कि भाजपा की सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है भाजपा के झूठ का पर्दाफाश हो रहा है। जिससे भाजपा के लोगों की मनोस्थिति खराब हो गई है। अब जनता हिंदू मुसलमान वाले झांसे को समझ चुकी है।जनता को रोजी, रोटी,दवा ,शिक्षा,और शांतिएवम भाईचारा चाहिए।जो भाजपा सरकार के एजेंडे है ही नहीं।चेतना गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक मो०जियाउद्दीन रिज़वी ने कहा कि भाजपा देश में मनुवाद पुनः स्थापित करना चाहती है बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का दिया हुआ संविधान नहीं मानते है।आज देश की सारी संपतियों को बेचने के बाद भी देश के कर्ज बेतहाशा बढ़ रहा है। शिक्षा इतनी महंगी हो गई है कि गरीब के बच्चे अच्छी शिक्षा नहीं ले सकते हैं।गरीबों को शिक्षा से बचित रखने के लिए प्राथमिक विद्यालय बंद किए जा रहे हैं।जिसे PDA समाज समझ चुका है। PDA विरोधी दलों को जनता करारा जवाब देने जा रही है गोष्ठी में राम जी यादव,अनंत मिश्रा,सरदार वर्मा,टमाटर चौहान,भीष्म यादव,गुरुजलाल राजभर,सहित दर्जनों लोगों ने अपने विचार रखे।PDA चेतना गोष्ठी की अध्यक्षता सेवा निवृत अधिशाषी अभियंता राम जी यादव एवं संचालन कृपा शंकर यादव ने किया।अंत में ब्लाक प्रमुख राघवेंद्र यदुवंशी ने गोष्ठी में आए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Karan Pandey

Recent Posts

जनपद में हरियाली बढ़ाने के लिए विभागवार तय हुआ पौधरोपण लक्ष्य

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट…

2 minutes ago

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा: 231 शिक्षक तैनात, 15 केंद्र बने अभेद्य किले

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

11 minutes ago

श्री श्याम शक्ति धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

आठवें मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य निशान यात्रा, फूलों की वर्षा से गूंजा नौतनवां…

16 minutes ago

सुल्तानपुर में पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। लंभुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार…

2 hours ago

Social Democratic Party of Germany ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक की उठाई मांग

जर्मनी में बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर बहस तेज हो गई है।…

2 hours ago

Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, नफरत भड़काने वाले बयानों पर याचिका संशोधित करने के निर्देश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को Supreme Court ने उच्च संवैधानिक…

2 hours ago