यूरिया खाद के महंगे दामों से किसान परेशान, निजी दुकानदारों पर मनमानी बिक्री का आरोप

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में इन दिनों धान की रोपाई का कार्य जोरों पर है, लेकिन किसानों को डीएपी और यूरिया खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी गोदामों में खाद उपलब्ध नहीं है और निजी दुकानदार ऊँचे दामों पर यूरिया बेच रहे हैं, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। तिलखी नगर क्षेत्र के किसानों—राम लखन प्रजापति, शेष राम और सीता राम—ने बताया कि वे साधन सहकारी समिति तिलखी के अंतर्गत आते हैं, लेकिन यहां अक्सर जवाब मिलता है, “यूरिया और डीएपी स्टॉक में नहीं है।” किसानों का आरोप है कि करीब बीस दिन पहले 500 बैग यूरिया खाद गोदाम पर आया था, लेकिन यह चहेते व्यक्तियों को बांट दिया गया और दो दिन में ही खत्म हो गया। जब अन्य किसानों को जानकारी मिली और वे गोदाम पहुँचे, तब तक स्टॉक खत्म हो चुका था। स्थिति यह है कि निजी दुकानदार भी अक्सर दुकानें बंद रखते हैं या फिर अधिक दाम वसूलते हैं, जिससे किसानों को मजबूरी में दूर-दराज से महंगे दामों पर यूरिया खरीदनी पड़ रही है। इससे खेती की लागत बढ़ गई है और किसान आर्थिक रूप से टूट रहे हैं। तिलखी बढ़या न्याय पंचायत के दर्जनों गांव इस गोदाम से जुड़ते हैं, लेकिन गोदाम की स्थिति ऐसी जगह की गई है, जहाँ अधिकतर लोगों को सही जानकारी तक नहीं मिल पाती। किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि यूरिया और डीएपी की नियमित और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि रोपाई कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।

Karan Pandey

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

3 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

3 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

3 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

4 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 day ago