ग्राम प्रधानों का धरना-प्रदर्शन पीडी ने कराया समाप्त

बकाया भुगतान को जल्द कराया जाएगा-पीडी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l बांसगांव विकास खंड में पिछले डेढ़ साल से मनरेगा और अन्य योजनाओं के तहत कराए गए विकास कार्यों के मद में खर्च किए गए, बजट का भुगतान नहीं होने का आरोप लगा है। इससे नाराज करीब 70 प्रधानों ने विकास खण्ड अधिकारी के खिलाफ शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर रहे थे। मंगलवार को पीडी अनिल सिंह बांसगांव पहुंचकर अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए ग्राम प्रधानों को समझा-बुझाकर आश्वस्त किया, कि ग्राम प्रधानों द्वारा कराए गए संपूर्ण कार्यों का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाएगा, इनकी जो भी जायज मांगे हैं सरकार को अवगत करा दिया गया है, सरकार द्वारा जल्द से जल्द इनके द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान कर देगी। ग्राम प्रधानों ने खुशी पूर्वक पीडी अनिल सिंह के बातों का सम्मान करते हुए ग्राम प्रधानों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया था कि डेढ़ वर्ष से कराए गए विकास कार्यों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, कारण है कि ट्रेनिंग आईएएस अफसर को वीडियो बनाकर भेज दिया जाता है। जो किसी प्रकार की उनको जानकारी नहीं रहती है इसलिए भुगतान समय से कराए गए कार्यों का नहीं हो पाता है। लंबे समय तक कार्य करने वाला बीडीओ समस्याओं को समझेगा विकास को आगे बढ़ाएगा लेकिन आज वहां पर मनमाने पन की वजह से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य रुक गया है, धन का आवंटन नहीं किए जाने से जो विकास कार्य किए गए हैं, उसके लिए जिन्होंने भी अपने सामग्री की सप्लाई ग्राम पंचायतों को की है, वह लगातार डिमांड कर रहे हैं लेकिन बजट नहीं होने से उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा। पीडी अनिल सिंह ने वहां अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए ग्राम प्रधानों से कहा कि शासन स्तर से वार्ता हुई है जिसका भुगतान जल्द से जल्द आ जाएगा। पीडी की बातों से सहमत होकर ग्राम प्रधानों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया। पीडी ने ग्राम प्रधानों को आश्वस्त किया कि जो भी ग्राम प्रधानों के द्वारा कार्य कराए गए हैं, उसका भुगतान जल्द से जल्द कराया जाएगा जिससे गांव का चौमुखी विकास और प्रगति से हो सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

1 hour ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

2 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

20 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

20 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

20 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

20 hours ago