फूलन देवी ने जीवनपर्यंत लड़ी गरीब व मजलूमों के हक़ अधिकारों की लड़ाई – जितेन्द्र
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस गुरुवार को बस स्टैण्ड स्थित मत्स्यजीवी एफपीसी लिमिटेड कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई I निषाद समाज के लोगों ने फूलन देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया I मत्स्यजीवी एफपीसी लिमिटेड के चेयरमैन निषाद जितेन्द्र भारत ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी विश्व की चौथी व भारत की प्रथम क्रांतिकारी महिला थीं, जिन्होंने उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद किया और जीवन पर्यंत मछुवा समुदाय के साथ-साथ गरीब,असहाय व मजलूमों के हक़-अधिकारों की लड़ाई लड़ी I आगे उन्होंने कहा कि उनकी संघर्षगाथा समाज के लिए प्रेरणाश्रोत है I चिंतामणि साहनी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाकर संघर्ष करते रहने से परिणाम निश्चित रूप से अनुकूल रहता है, जिसकी उदहारण फूलन देवी हैं I साहनी राजेश निषाद व नन्दलाल निषाद ने कहा कि फूलन देवी के दिखाए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । इस दौरान सूरज प्रसाद निषाद, दीनानाथ निषाद, संजय वर्मा, बृजानंद निषाद, विजय निषाद, तेजू राजभर, ऋतुराज प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहें I
जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…
21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…
गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…
यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…