Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमद्धेशिया समाज के पवन अध्यक्ष मोहित महामंत्री बने

मद्धेशिया समाज के पवन अध्यक्ष मोहित महामंत्री बने

संत गणिनाथ पूजनोत्सव समारोह संपन्न

मद्धेशिया समिति की नई कार्यकारिणी गठित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मद्धेशिया समाज के कुलगुरू संत गणिनाथ का पूजनोत्सव कार्यक्रम समाज के लोगो ने धूमधाम से मनाया, भाजपा नेता अमरेन्द्र गुप्त ने संत गणिनाथ के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि, संत गणिनाथ त्याग बलिदान की प्रतिमूर्ति थे उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए विदेशी आक्रान्ता मुहम्मद गजनवी को युद्ध मे परास्त कर प्रखर हिंदुत्व का अलख जगाया,उनके बताए रास्ते पर चलते हुये हम मानवता की सेवा कर सकते है,इस दौरान मद्धेशिया समिति के नए कार्यकारिणी का चुनाव कर, पूर्व सभासद पवन मद्धेशिया को अध्यक्ष, महामंत्री मोहित मद्धेशिया व कुलभूषण गुप्त को चुना गया,उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्त सिंटू व संतोष मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्त को जिम्मेदारी दी गई,इस दौरन पूर्व अध्यक्ष भोला प्रसाद, विनोद गुप्त, प्रदीप गुप्त, मनोज गुप्त,उमाशंकर मद्धेशिया,गनेश मद्धेशिया, संदीप मद्धेशिया, राजन मद्धेशिया, राजेश गुप्त, कार्तिकेय गुप्त अभिषेक मद्धेशिया, राधेश्याम गुप्त अशोक मद्धेशिया जगदम्बा मद्धेशिया आदि प्रमुख रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments