संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने महज दो दिन में ही अपना खलीलाबाद पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी बदल दिया। जगत जायसवाल का टिकट काटकर सपा ने अब प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी पवन छापड़िया उर्फ पप्पू भैय्या को प्रत्याशी घोषित किया है। पप्पू भैय्या विगत विधानसभा चुनाव में खलीलाबाद विधानसभा सीट से पार्टी टिकट के प्रबल दावेदार रहे हैंl टिकट न मिलने पर भी लगातार पार्टी व सामाजिक कार्यों में लगे रहेl
नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को अप्रत्याशित रूप से समाजवादी पार्टी ने व्यवसायी व सामाजिक चेहरे के तौर पर पवन छापड़िया चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया।
पप्पू भैय्या समाजसेवा से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और अनेक शैक्षिक-सामाजिक संस्थाओ के माध्यम से जुड़ कर अनेक सामाजिक कार्य करते रहते हैं। राजनीति में उनका यह पहला कदम होगा। यह पहला मौका है जब वह कोई चुनाव लड़ेंगे। इन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया हैl
एक संक्षिप्त भेंट में पप्पू भैय्या ने बताया कि समाजवादी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। वह चुनाव जीतकर पालिका अध्यक्ष की सीट समाजवादी पार्टी को देंगे।
कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…
कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…
हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…
मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…
वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…
बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…