पटना मेट्रो की रफ्तार से गूंजा बिहार: नीतीश कुमार ने किया ऐतिहासिक शुभारंभ

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।लंबे इंतजार के बाद बिहार की राजधानी पटना ने सोमवार को एक ऐतिहासिक दिन देखा, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की पहली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस उद्घाटन के साथ ही बिहार आधुनिक परिवहन के नए युग में प्रवेश कर गया।

पहले चरण में भूतनाथ रोड से न्यू आईएसबीटी तक 4.3 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो सेवा शुरू की गई है। यह मार्ग फिलहाल तीन प्रमुख स्टेशनों — न्यू आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ रोड — के बीच परिचालित होगा।

बिहार की पहचान से सजी आधुनिक मेट्रो

पटना मेट्रो के डिब्बों को खास अंदाज में सजाया गया है। कोचों के अंदर और बाहर मधुबनी पेंटिंग की झलक बिहार की संस्कृति का गौरव बढ़ा रही है। साथ ही गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष, नालंदा के खंडहर और बुद्ध स्तूप जैसे ऐतिहासिक स्थलों के आकर्षक चित्र भी लगे हैं।

किराया और समय-सारिणी

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किराया बेहद किफायती रखा गया है —
आईएसबीटी से जीरो माइल : ₹15
न्यू आईएसबीटी से भूतनाथ रोड : ₹30
फिलहाल मेट्रो सेवा सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। हर 20 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी और प्रतिदिन 40 से 42 फेरे लगाए जाएँगे।
तकनीक और सुरक्षा में अत्याधुनिक व्यवस्था
हर कोच में 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरे, दो इमरजेंसी बटन, और माइक्रोफोन की सुविधा दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में यात्री सीधे ड्राइवर से संवाद कर सकेंगे और कंट्रोल रूम को लाइव फुटेज भेजा जाएगा।
प्रत्येक डिब्बे में 138 सीटें हैं, जबकि 945 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं। अगले चरण की आधारशिला भी रखी गई
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कॉरिडोर-1 के तहत पटना जंक्शन सहित छह भूमिगत स्टेशनों और 9.35 किमी लंबी सुरंग की भी आधारशिला रखी। इससे राजधानी का मेट्रो नेटवर्क और भी विस्तारित होगा।

जनता में उमंग, नई पहचान की ओर कदम

पहली ही दिन बड़ी संख्या में लोग मेट्रो में सफर का अनुभव लेने पहुंचे। आधुनिक तकनीक, स्वच्छता और पारंपरिक कला के संगम ने पटना मेट्रो को खास बना दिया है।
यह परियोजना न केवल राजधानी की ट्रैफिक समस्या का समाधान करेगी, बल्कि बिहार के विकास की गति को भी नई दिशा देगी।

Read this News –“भारत को चुनौती देना महंगा पड़ेगा: पाक रक्षा मंत्री की धमकी पर सेना प्रमुख का पलटवार – ऑपरेशन सिंदूर से उठी लपटें फिर भड़कीं”

Read this News –रूस ने तोड़ी चुप्पी: पाकिस्तान को JF-17 इंजन सप्लाई की खबरों पर सख्त इंकार, भारत-रूस रिश्तों पर कोई असर नहीं

rkpnews@desk

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

4 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

4 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

5 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

5 hours ago