मरीजों के साथ किया जाए अच्छा व्यवहार-सीएमओ

सीएमओ ने भटहट, चरगांवा और पिपरौली सीएचसी का किया निरीक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने शुक्रवार को तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) भटहट, चरगांवा और पिपरौली का निरीक्षण किया।साथ ही अस्पताल में मरीजों से चिकित्सकों के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने एवं बाहर से दवाई ना लिखने को लेकर दिशा-निर्देश दिया। सीएमओ डॉ राजेश झा सबसे पहले सीएचसी भटहट पहुंचे। अस्पताल परिसर, प्रसव कक्ष, लैब कक्ष का हाल जाना और आवश्यक दिशा निर्देश दिया सीएमओ ने सीएचसी पर मौजूद सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और मरीजों-तीमारदारों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में हाल जाना। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी व स्टाफ को मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करने और किसी भी आवश्यकता पर तुरंत सूचित करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ सीएचसी चरगांवा पहुंचे। वहां उन्होंने सीएचसी के प्रसव कक्ष, स्टोर रूम, दवा कक्ष, वार्ड का हाल जाना और संतुष्ट दिखे । इसके बाद शौचालय की साफ सफाई व ओपीडी में आए मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेकर प्रसव वार्ड में पहुंचे। वहां उन्होंने मरीजों से विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ किया । इसी क्रम में सीएमओ सीएचसी पिपरौली पहुंचे। वहां भी उन्होंने प्रसव कक्ष, स्टोर रूम, दवा कक्ष, वार्ड, डेंटल कक्ष का हाल जाना और जरूरी जानकारी लिया। औषधि भंडार में दवाओं की उपलब्धता, लैब में हो रही जांच के बारे में जाना। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक और उपस्थित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि लोगों में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास जगाना बहुत आवश्यक है । इसके लिए जरूरी है कि एक तो उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी हो और दूसरा उनके साथ स्वास्थ्य कर्मियों का व्यवहार सरल और दोस्ताना हो। उन्हें यह विश्वास हो कि सीएचसी पर उनकी स्वास्थ्य समस्या का निदान हो जायेगा और उनके साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया जायेगा। इस दौरान एसीएमओ डॉ एके चौधरी, डिप्टी सीएमओ डॉ अश्विनी चौरसिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

9 minutes ago

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

लीलकर में रास्ता निर्माण, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत कई मामलों पर हुई सुनवाई…

14 minutes ago

शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों और छात्रों को मिला सम्मान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)उदय टेक्निकल शिक्षण संस्थान की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय…

17 minutes ago

कतर्नियाघाट में तेंदुए का आतंक, फूस के घर में सो रही 86 वर्षीय वृद्धा की मौत

एक सप्ताह से तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग…

2 hours ago

हाईवे किनारे मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत की वजह स्पष्ट करने में जुटी बहराइच…

2 hours ago

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

8 hours ago