निराश्रित पशुओं के लिए भूसा दान करने हेतु किया अपील

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम बलटिकरा में अस्थाई निराश्रित गौआश्रय स्थल की स्थापना किया गया, जिसमें लावारिस गोवंशीय पशुओं का पालन पोषण किया जाता है। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने विकास खंड के आम जनमानस एवं समाज सेवियों से अपील किया कि इस समय निराश्रित गोआश्रय के लिए अतिरिक्त भूसा की व्यवस्था किया जा रहा है, जिससे वर्ष भर पशुओं का भरण-पोषण आसानी से हो सके। जो भी व्यक्ति, ग्राम पंचायत एवं संस्थाएं स्वेच्छा से भूसा दान करना चाहते हैं वो ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोलू राय एवं ग्राम पंचायत सचिव नन्हे सिंह से सम्पर्क कर अपना योगदान कर सकता है। इस समय प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित पशुओं के भरण-पोषण हेतु 50 रुपए प्रति पशु एक दिन के निर्धारित दर से भुगतान किया जाता है। दान में मिले अतिरिक्त भूसा,चारा एवं धनराशि का उपयोग भी इन पशुओं के भरण-पोषण में किया जाता है।

Karan Pandey

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

13 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

13 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

13 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

13 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

13 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

13 hours ago