पेनाल्टी शूट में पथरदेवा ने मऊ को 6-5से हराय

बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा)
24वी स्व रामसुभग सिंह स्मारक फुटबाल प्रतियोगिता राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय कुर्मीपट्टी के खेल मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन का मैच, पथरदेवा और मऊ की टीम के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में कांटे की टक्कर में पथरदेवा ने मऊ को 6-5 से हराकर सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंच गई।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विजय सिंह ब्लाक प्रमुख विजयीपुर बिहार एवं जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर,परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
सोमवार को राजेश्वरी देवी महाविद्यालय के खेल के मैदान में दर्शकों के भारी भीड़ के बीच चौथे दिन के फुटबाल मैच का रोमांचक मुकाबला पथरदेवा और मऊ की टीम के बीच हुआ।प्रतियोगिता पहले हाफ में दोनो टीमों ने एक एक मैदानी गोल दागकर अपनी अपनी बढ़त बनाई।वही मध्यांतर के बाद पथरदेवा के खिलाड़ी द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बराबरी पर रही।इस कांटे के रोमांचक मैच में दोनों टीमें एक दूसरे को शिकस्त देने के लिए दबाव बनाती रहीं।लेकिन बराबरी पर रही।वही मैच के अंत में दोनो टीम पेनाल्टी शूट कर 4/4 गोल दागकर बराबर पर रही।पुनः पेनाल्टी शूट में एक गोल दाग कर पथरदेवा की टीम ने मऊ को 6-5 से पराजित कर दिया।निर्णायक मकसूद अहमद, अनिल सिंह,जय कुमार राव एवम कमेंट्री सलाउद्दीन खान व अब्दुल रब,नरेंद्र शर्मा ने किया।इस अवसर पर जिपंस सुजीत प्रताप सिंह, कुलमुख राजेंद्र सिंह,प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह,ग्रामप्रधान अजीत सिंह,मोनू सिंह,संदीप मल्ल,संतोष पाण्डेय,राम्फैर सिंह,सलाउद्दीन खान,जय कुमार राव,विवेक श्रीवास्तव,वीर प्रताप सिंह, मुहम्द फतेह,शाकिर अली,विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।।प्रबंधक/जिपंस सुजीत प्रताप सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र भेंट कर आभार व्यक्त किया।आज का मैच नेपाल बनाम तमकुही राज की टीम के बीच खेला जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…

2 hours ago

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…

3 hours ago

मुकदमे में नाम आने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद सुरक्षित उतरा

शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…

3 hours ago

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

3 hours ago

धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम सख्त, केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…

4 hours ago