सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा,)।ओवरलोड गन्ना दली ट्राली से बाल बाल बचे राहगीर। स्थानीय कस्बे के अहरौला -मनकापुर बाईपास से आज कल भारी वाहनों का आवागमन अत्यधिक हो जाने से आये दिन बड़ी दुर्घटना की आशंकाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिनमें गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रालियां प्रमुख रुप से देखी जा रही हैं । आज जब मनकापुर – सादुल्लाहनगर की तरफ आवागमन के बीच अहरौला की तरफ से एक ट्राला जिसमें लगभग दो ट्रक की क्षमता का गन्ना ओवरलोड की स्थिति में लदा हुआ अपनी पूरी क्षमता के साथ में रोड पर चढ़ाने की कोशिश र ही रहा था तभी ट्रैक्टर से ट्राला टूटकर अनियंत्रित होकर पीछे की तरफ लुढ़कने लगा ट्राला के पीछे अपने वाहनों पर इन्तजार में थे अचानक भगदड़ मच गई ओर वाहन एक खेत में जाकर फंस गया जिससे लोगों में अत्यधिक दहशत का माहौल बन गया प्रत्यक्षदर्शी आमिर ,राजेश, अनूप, तौकीर महेश कुमार, अल्तमश आदि ने बताया कि जिस तरह ये ओवरलोड ट्रालियां गन्ना लाद कर मुख्य सड़क पर चढ़ाने का प्रयास करते हैं अत्यधिक दहशत का दृश्य होता है जिससे किसी ना किसी दिन कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है जिसके लिए प्रशासन को सचेत होने की आवश्यकता है ।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…
बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…
पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…
कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…