Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयात्रियों को पर्यावरण व प्राकृतिक संसाधनों को बचाने हेतु किया जा रहा...

यात्रियों को पर्यावरण व प्राकृतिक संसाधनों को बचाने हेतु किया जा रहा है प्रेरित

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के दिशा निर्देश में पर्यावरण में हो रहे जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के उपकरण के रूप में, मिशन लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट, के लिए एक जन आंदोलन के माध्यम से, अपनी परंपराओं और संरक्षण और संयम के मूल्यों के आधार पर जीने के एक स्वस्थ और टिकाऊ तरीके को अपनाने और प्रचारित करने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण, पानी और बिजली की बचत के लिए वाराणसी मंडल पर मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है । इसके तहत यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।
इसी क्रम में गुरुवार को गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने हेतु विभिन्न कदम एवं जन -साधारण को जागरूक करने हेतु रैली एवं श्रम दान किया गया । इसके साथ-साथ वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) आलोक केशरवानी के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा लगभग 200 रेल यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने लिए शपथ दिलाई गयी।
इसके अतिरिक्त जीरो प्लास्टिक कन्जम्शन के अंतर्गत गाजीपुर सिटी स्टेशन के पैदल उपरिगामी पुलों, प्लेटफार्मों एवं गुजरने वाली गाड़ियों में यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकरी देते हुए उसका प्रयोग न करने की अपील की गयी और इसके लिए यात्रियों में प्लास्टिक के थैले के स्थान पर कपड़े के थैले के प्रति जागरूक करने हेतु कपड़े के थैलों का निःशुल्क वितरण किया गया I
इसके अतिरिक्त पर्यावरण को हरा-भरा एवं शुद्ध बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (Enhm) आलोक केशरवानी के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा गाजीपुर सिटी स्टेशन परिसर में स्वच्छता रैली निकालकर श्रम दान एवं वृक्षारोपण किया गया ।
इस अभियान के दौरान स्टेशन अधीक्षक एन.एस.सिद्दीकी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक उषा कुमारी, जेई/ईएनएचएम/वाराणसी पवन कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक मनीष सिंह, वाणिज्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक कमलेश सिंह, उप निरीक्षक जयशंकर दुबे, सेक्शन इंजीनियर समाडी जितेन्द्र गौतम, जेई/समाडी जैनेन्द्र कुमार, वरिष्ठ चल टिकट परीक्षक विवेक वर्मा एवं स्टेशन के कर्मचारियों ने सराहनीय सहयोग किया I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments