नशाखोरों का अड्डा बना रेलवे स्टेशन का मुसाफिर खाना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जहाँ बरहज रेलवे स्टेशन अपनी कायाकल्प के लिए तरस रहा है वही रेलवे स्टेशन का मुसाफिर खाना रेल प्रशासन के लचीला रवैया से नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है।
पहले तो एंटी रोमियो अभियान के तहत बरहज पुलिस दबिश देती थी, लेकिन इस समय बंद है जिसकी वजह से नशा करने वालो के लिए एक सुरक्षित अड्डा बन गया है।जबकि देखा जाय तो मुसाफिर खाने के बगल के रास्ते से होकर, डेहिडिहा, नदुआ छपरा सहित तमाम क्षेत्र की महिलाएं एवं छात्र, छात्राएं आती जाती रहती हैं जिसे देखकर नशेड़ी उल्टी सीधी बातें करते रहते हैं। यह रास्ता हमेशा सुनसान रहता है ट्रेन के आने और जाने पर ही थोड़ी देर तक चहल पहल रहता है। मुसाफिर खाने के अंदर के हालत ऐसे है कि तमाम शराब की बोतले, चिलम, सिगरेट की पैकिट, माचिस निडील तथा आपत्तिजनक सामानों के साथ प्लास्टिक का गिलास बिखरा हुआ पड़ा है। जबकि बरहज रेलवे स्टेशन व मुसाफिर खाना तथा शौचालय आदि बने हुए है, जिनकी हालत जर्जर हो चुकी हैं।अगर रेल प्रशासन द्वारा इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो किसी भी दिन कोई अनहोनी हो सकती है। इस सम्बन्ध में रेलवे सुरक्षा बल भटनी के निरीक्षक पीके पाण्डेय ने कहा कि छापे मारी कर कार्रवाई की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

16 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

16 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

16 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

16 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

16 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 hours ago