पासी एकता मंच जहानागंज ने दिया पीड़ित परिवार को 11 हजार का आर्थिक सहयोग

पासी एकता मंच जहानागंज ने दिया पीड़ित परिवार को 11 हजार का सहयोआजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
ब्लॉक तरवां में ग्रामपंचायत जियापुर उत्तरी के धरौरा में पासी समाज के एक परिवार के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, सूर्यनाथ पासी के घर का सारा घर गृहस्थी जलकर राख हो गया था। जहाँ पूर्व प्रधान दिनेश सरोज कांग्रेस जिला सचिव आजमगढ़ की पहल पर अपने समाज की बात रखते ही, समाज के लोगो मे हलचल मच गई। आनन फानन में संगठन के लोगो ने ततपरता दिखाते हुये, मकरसंक्रांति के दिन पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर 11 हजार की धन राशि सहायता के रूप में दिये। वही ग्रामीणों ने बताया की क्षेत्रीय विधायक पूजा सरोज है जो अपने ही समाज से आती हैं,लेकिन समाज के नाम पर या विधायक निधि के नाम पर मात्र चार कम्बल व दो हजार रुपये देकर छुटकारा पा ली। लोगो ने बताया की सरकारी सहायता दिलाने का वादा कीया है, वहीँ पीड़ित परिवार आस लगाकर बैठा हुआ है कि सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ आएंगे तो दलित, पीड़ित परिवार को कुछ सहायता कर देंगे। आपको बता दे कि उस परिवार में जो बच्चे व आदमी कपड़े पहने थे, वही बचा है बाकी राशन से लेकर कुछ भी नही बचा है।केवल दीवाल ही खड़ी मिलेगी, और उस दलित परिवार ने इस हाड कपकपाती ठंड में किस तरह ठिठुर कर रात गुजार रहा है।
पासी एकता मंच जहानागंज ब्लॉक इकाई में मौके पर पहुंचे संगठन के लोगों में रिटायर्ड आर्मी पूना के पूर्व डिप्टी प्रमुख कल्पनाथ पासवान पासी एकता मंच के संरक्षक, बालरूप सरोज पूर्व प्रधान बेलकोल,रामप्यारे सरोज पूर्व प्रधान कोल्हुखोर,रामानन्द सरोज पूर्व प्रधान शाहपुर, योगेंद्र सरोज पूर्व प्रधान मसीवीरमौवा, सुदामा सरोज करउत समाज सेवी, हीरालाल सरोज अध्यापक, कैलाश पासवान समाजसेवी छतउर, हरिकेश सरोज अध्यापक, पासी दिनेश सरोज पूर्व प्रधान जियापुर एवं जिला कांग्रेस सचिव व अन्य लोग मौके पर मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत

फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…

52 minutes ago

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

2 hours ago

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

2 hours ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

2 hours ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

11 hours ago