सहभोज में दिखी सामाजिक सद्भाव व समरसता की झलक
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय स्थित एक मैरेज लान में शनिवार को खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी के सौजन्य से मकर संक्रांति की पूर्व सन्ध्या पर सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र के विभिन्न वर्ग से आए लोगों में सामाजिक सद्भाव और समरसता की अद्भूत झलक दिखी।
सहभोज के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरी, श्रवण अग्रहरी व सुनीता अग्रहरी उपस्थित रही।
विधायक अंकुर राज तिवारी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत करते हुए सम्मानित किया।
विधायक अंकुर राज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि सहभोज से सामाजिक सद्भाभाव का विकास होता है। इस तरह के आयोजन से समाज के सभी जाति, धर्म, पंथ और वर्ग के लोगों को एकजुट रखने में सहायक होती है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, नगराध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ‘जज्जी’ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Ai निर्मित आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
लेखक: यतीन्द्र मिश्र काशी केवल एक प्राचीन नगर नहीं, बल्कि भारत की उस जीवंत चेतना…
22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…
अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…