प्राथमिक में परविंद कनौजिया, उच्च प्राथमिक में माही सिंह को मिला सम्मान

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था हेमा फाउंडेशन एवं एडु लीडर्स के संयुक्त तत्व आधार में शिक्षा में जीवन मूल्य पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें जीवन मूल्य कार्यशाला में प्राथमिक एवं जूनियर के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया है वही उनके सहयोगी प्रधानाध्यापक अध्यापकों को भी प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है।
कार्यशाला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने कार्यशाला में कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा में शिक्षकों के साथ बच्चों की सहभागिता निश्चित तौर पर बुनियादी शिक्षा को मजबूत करेगी। उन्होंने बच्चों के जीवन मूल्य से संबंधित मनमोहक कलाकृतियों की प्रदर्शनी को देखकर उनके हौसले को बढ़ाया है। कार्यक्रम का आयोजन एडु लीडर्स संयोजिका रेशू पाण्डेय ने किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा 2 मिनट आधारित प्रतियोगिता में जीवन मूल्य पर अपने अपने विचार रखे हैं निर्णायक मंडल में पंकज पांडेय, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश शुक्ला कल्पना शुक्ला ने बच्चों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया । प्राथमिक स्तर पर रेहरा बाजार से परविंद कनौजिया(प्राथमिक विद्यालय नथईपुर कानूनगो प्रथम स्थान), शिवेंद्र सिंह (कम्पोजिट विद्यालय बंजरिया हुसैन द्वितीय स्थान) एवं जोया(प्राथमिक विद्यालय प्राचीन पुरनिया तालाब बलरामपुर तीसरे स्थान) पर रही है। उच्च प्राथमिक स्तर पर रेहरा ब्लॉक से माही सिंह (कम्पोजिट विद्यालय बंजरिया हुसैन प्रथम स्थान ), लक्ष्मी(उच्च प्राथमिक विद्यालय घोसियार बलरामपुर द्वितीय स्थान ) एवं उमेश्वर सिंह(उच्च प्राथमिक विद्यालय इमलिया बलरामपुर तृतीय स्थान ) रहे। इन सभी को वैल्यू कंपटीशन का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इन बच्चों के प्रधानाध्यापक अध्यापक ऑन को भी सम्मानित किया गया। जिसमें प्रतिमा यादव, सलमा खान, आनंद यादव,देवेंद्र सिंह, रिचा उपमन्यु, रितिका रस्तोगी, अभिषेक पांडे,कामता प्रसाद, रेशू पाण्डेय, तान्या वाजपेई, ज्योत्सना गुप्ता एवं शालिनी यादव को सम्मानित किया गया। इन सभी को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया है।।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

5 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

6 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

6 hours ago