परवेज आलम बसपा छोड़ सपा में हुये शामिल

कार्यकर्ताओं का हिफाजत हमारा पहला प्रथमिकता परवेज

तरकुलवा/ देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) पूर्व मंत्री स्वर्गीय शाकिर अली के पुत्र विधानसभा पथरदेवा के पूर्व बसपा प्रत्याशी परवेज आलम ने अपने हजारों समर्थकों के साथ शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा मे शामिल हो गए। परवेज आलम विगत विधानसभा चुनाव में सपा से टीकट नही मिलने से नाराज होकर सपा छोड़ बसपा मे शामिल हो गए थे। और बसपा ने उन्हें पथरदेवा से उम्मीदवार भी बनाया जहां परवेज आलम ने 35 हजार वोट पाकर सपा प्रत्याशी को पराजित कर सपा को आईना दिखा दिया था। जिसकी चर्चा उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में आज तक होता रहा है। समर्थको की मांग पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परवेज आलम को जोरदार तरीके से शनिवार को सपा मे शामिल कराया।वहीं परवेज आलम की सपा मे शामिल होने की खबर जैसे ही पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हुई तो सपा कार्यकर्ताओं के चेहरे चमकने लगे। कार्यकर्ता जगह जगह मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। सपा मे शामिल होने के बाद परवेज आलम ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेतृत्व में रहकर समाजवादी नितियों को आगे बढ़ाने के साथ साथ पिता जी पूर्व मंत्री स्वर्गीय शाकिर अली के अधुरे कार्यो को पुरा करने का प्रयास करूँगा।कार्यकर्ताओं का माना व सम्मान का हिफाजत हमारी प्राथमिकता मे हैं।
वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामानंद यादव बांकेलाल यादव नजमुद्दीन अंसारी शिवाजी राव रूस्तम अली नियाज खां चंद्रभान यादव दिनेश यादव इस्तेयाक अहमद शहाबुद्दीन खा सहीत हजारों बसपा कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

18 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago