Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाई दिवाली, एक-दूसरे को खिलाई...

भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाई दिवाली, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा सलेमपुर पार्टी कार्यालय पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव परिणाम में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओ द्वारा जश्न मनाया गया।
सड़क किनारे पार्टी का झंडा हाथ में लेकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की। मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि भाजपा की लगातार जीत हो रही है जिसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी जा रही है।आने वाला 2024 में भी केंद्र की सरकार बनेगी।आज जीत से उत्साहित भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर और अभी गुलाल लगाकर जीत के जश्न मना रहे हैं।
अशोक पाण्डेय ने कहा कि नतीजे ने यह साबित कर दिया कि आम जनता भाजपा के साथ है और मोदी का जादू अब भी बरकरार है।
उक्त अवसर पर अशोक तिवारी,अजय दूबे वत्स,नितेश चौबे,धनञ्जय चतुर्वेदी,उमाकान्त मिश्रा,अजय गौतम,अनिल ठाकुर,रवि कुशवाहा,विकास रौनियार, विपिन चन्द्रा, अनूप उपाध्याय,सुनील गुप्ता,धर्मबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments