Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी पार्टी: अमिताभ ठाकुर

नगर निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी पार्टी: अमिताभ ठाकुर

भ्रष्टाचार समाप्त करना पार्टी बनाने का मुख्य लक्ष्य-अमिताभ ठाकुर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अधिकार सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर, पूर्व आईपीएस अधिकारी ने शनिवार को शहर के सीसी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देवरिया सहित सभी नगर निकायों में पार्टी मजबूती के साथ निकाय का चुनाव लड़ेगी। पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को कठिन परिश्रम करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि देवरिया व नगर पालिका परिषद, गौरा बरहज से अध्यक्ष पद के लिए पार्टी अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे प्रदेश के सभी जनपदों में पार्टी का विस्तार हुआ है। निकट भविष्य में हम सभी चुनाव में दमदारी के साथ प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश में हुए उपचुनाव में खतौली और रामपुर सीट पर भी पार्टी ने प्रत्याशी उतारा था। इसमें जीत तो हासिल नहीं हुई लेकिन जन समर्थन मिला।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के बाद वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होना है कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएं जिससे पार्टी का जनाधार मजबूत हो।
उन्होंने वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव को मजबूती से लड़ने व देवरिया से अभिषेक सिंह व स्वयं को बलिया सीट चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

भ्रष्टाचार समाप्त करना पार्टी बनाने का मुख्य लक्ष्य


कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि पार्टी स्थापना का मुख्य लक्ष्य भ्रष्टाचार समाप्त करना है। इसके साथ ही आम नागरिकों को उनको अधिकारों के प्रति जागरूकता व उनका अधिकार दिलाना भी पार्टी की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होने के बाद भी पूर्वांचल उपेक्षित हैl उन्होंने पूर्वांचल राज्य के गठन के लिए पुरजोर वकालत करने पर जोर दिया।
पूर्व आईपीएस ने कहा कि देवरिया सहित अन्य स्थानों पर चीनी मिलों की बिक्री में जो भ्रष्टाचार हुआ है उस को उजागर करना व दोषियों को के खिलाफ कार्रवाई कराना हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ ही गन्ना किसानों की समस्या का समाधान व निर्धारित अवधि में उनके गन्ना मूल्य का भुगतान करना पार्टी का उद्देश्य है। ऐसा नहीं करने पर चीनी मिलों पर उत्तर प्रदेश शुगर एक्ट के तहत कार्रवाई प्राथमिकता होगी।
श्री ठाकुर ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार बात की धनी है और लोकतंत्र का गला घोंट रही है। सरकार ने जनता को दिग्भ्रमित कर उनका विश्वास हासिल कर लिया है लेकिन पुलिसिया तानाशाही व बर्बर व्यवस्था है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय रंजन तिवारी, जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, मोहन शाही, पूर्व सभासद गजेंद्र मणि त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, सारथी शाही, विष्णु देव यादव एडवोकेट, विजय गुप्ता व जयराम भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments