पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने लिया सदस्यता
बघौचघाट/ देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) विधान सभा फाजिलनगर के बड़हरा चौराहे पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक की गई। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई साथ ही दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार राव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है।इनके बदौलत ही बड़ा से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। सभी पदाधिकारी अगर मनोयोग से काम करें तो आने वाले समय में प्रदेश सहित देश स्तर पर एक बड़ी पार्टी के रूप में पहचान मिलेगा। आज प्रदेश के लोग पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुशीनगर जिलाध्यक्ष युवा मंच प्रदीप कुमार राव ने कहा कि प्रदेश के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने हमेशा गरीब,शोषित,पीड़ित और बंचितो के हक की लड़ाई लड़ते हैं यही कारण है कि समाज के हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम को विधान सभा अध्यक्ष फाजिलनगर प्रिंस राजभर,विधानसभा अध्यक्ष तमकुहीराज चंदन राजभर, रत्नेश धीरज सिंह राजपूत,मनीषचंद्र कौशिक,अमित राव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश राजभर ने किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान अनुराग कुमार सिंह,अमित कुमार सिंह,अजीत राव,संजीत कुमार सिंह,कन्हैया कुशवाहा,आशीष सिंह,सलमान अंसारी,रबिश सिंह,लालू यादव,छोटू राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में पहली बार खगोल विज्ञान पर केंद्रित तीन दिवसीय विशेष…
सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मां भगवती की महिमा अपरंपार है, उनके इच्छा से ही सृष्टि…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कृषि विभाग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकसित उत्तर प्रदेश@2047 शिक्षा एवं कौशल विकास महाचर्चा में दीनदयाल उपाध्याय…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बढ़ौना हर्दो से लेकर देऊबारी और सतराव को जोड़ने वाली सड़क 7…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। थाना कोठीभार बुधवार की देर शाम सबया हाला के पास हुए दर्दनाक…