देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति दो दिवसीय प्रवास पर देवरिया पहुंच चुकी है। समिति का नेतृत्व विधान परिषद के सभापति किरण पाल कश्यप कर रहे हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत समिति आज प्रातः 11:00 बजे विकास भवन सभागार में देवरिया एवं कुशीनगर जिलों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक करेगी।
बैठक में विधानमंडल के माननीय सदस्यों द्वारा भेजे गए पत्रों पर विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की स्थिति, सरकारी योजनाओं की प्रगति तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। समिति संबंधित विभागों से प्राप्त प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर आगे की कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगी।
समीक्षा बैठक को लेकर दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। समिति की इस बैठक से जनपदों में चल रही विकास गतिविधियों को नई गति मिलने की संभावना जताई जा रही है।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…
गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…
फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…