राजकीय हाई स्कूल की बैठक में शामिल हुए अभिभावक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राजकीय हाई स्कूल बड़कागांव में मंगलवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
स्थापना (2010)के बाद पहली बार बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार निगम ने की। जबकि कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया और बताया कि सत्र 2024–25 में विद्यालय की तरफ से यह पहली बैठक आयोजित की गई है। विद्यालय की बेहतरीन शिक्षा को ध्यान में रखकर एस.एम.डीसी का पुनर्गठन किया गया। बता दे कि विद्यालय में सिर्फ दो विषयों के शिक्षक होने के कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी जिसके लिए अभिभावकों की सहमति से पीटीए का गठन किया गया, जिसमें एसएमडीसी के अध्यक्ष के रूप में बालेन्द्र पाठक तथा अभिभावक -शिक्षक संघ के अध्यक्ष के रूप में मनोज कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया। इस दौरान विद्यालय में पढ़ रहे 108 बच्चों के 70+ अभिवावक उपस्थित रहे।
इस क्रम में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सभी अभिभावकों को सत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक का संचालन कर रहे विद्यालय के शारीरिक शिक्षक डॉ शेष नाथ चौहान वर्तमान जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ देवरिया ने कहा कि, इस गांव के लोग बड़े ही सौभाग्यशाली हैं कि आपके गांव में बच्चों के लिए राजकीय विद्यालय की स्थापना ग्रामीण क्षेत्र में सरकार ने किया है। जहां शिक्षक, आयोग से चयनित होकर आते हैं। बताते चलें कि विद्यालय में नामांकन सत्र 2024–25 के लिए प्रवेश प्रारम्भ चुका है। जिसमें घर-घर पहुंच कर 55 छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जा चुका है। बैठक में छात्रों और अभिभावकों को विद्यालय के अनुशासन, व्यवस्था के साथ साथ कई अहम विषयों को भी बताया गया तथा आश्वास्त किया गया कि सभी को बेहतरीन शिक्षा और सुविधा देने का लक्ष्य सरकार और विद्यालय परिवार का है। शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर सभी को स्कूल गेम्स, योग क्लास, जुडो, कराटे भी सिखाया जाता है।
वहीं डॉ शेष नाथ चौहान ने बताया की समाज के हित में कार्य करने वाले मेरे सहयोगियों के आर्थिक सहयोग के द्वारा विद्यालय में अध्ययन कर रहे सभी जरूरतमंद छात्र व छात्राओं को निःशुल्क किताब, तो वही दिल्ली से पढ़ा रही शिक्षिका किरण गोस्वामी की तरफ से स्कूल के 60 बच्चों व कुल 70 छात्र-छात्राओं को हाउस की ड्रेस निःशुल्क प्रदान किया गया, जिसे पाकर सभी बच्चे उत्साहित दिखे। विद्यालय परिवार की तरफ से यह भी कहा कि आप लोगों का पूर्ण सहयोग मिला तो भविष्य में प्राइवेट स्कूलों की महंगी फीस, एडमिशन चार्ज एवं री एडमिशन चार्ज, महंगी किताबों के साथ एक्स्ट्रा खर्चे से मुक्ति तथा उससे भी बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जाएगा। यह सब देख सुनकर बच्चों के सभी अभिवावकों ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था व ऊर्जावान शिक्षकों का जमकर तारीफ किया, साथ ही विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सभी अभिभावकों ने पूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस बैठक में राजकुमार निगम, डॉ शेष नाथ चौहान, सतीश गुप्ता, निशा पाठक, बृजेश यादव बलबली, शैलेंद्र गुप्ता व अन्य सभी अभिभावक उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

6 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

10 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

10 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

10 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

10 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

10 hours ago