विद्युत विभाग में हड़कंप: 132 केवी विद्युत केंद्र पर हादसे में दो कर्मचारी झुलसे, जेई की हालत गंभीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया के भटवलिया स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर एक बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में लोड टेस्टिंग के दौरान करंट की चपेट में आकर दो विद्युतकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में मीटर कार्यालय में कार्यरत अवर अभियंता (JE) कमलेश यादव (45 वर्ष) तथा संविदा लाइनमैन पंकज गौतम (32 वर्ष) शामिल हैं। दोनों कर्मचारी बैतालपुर और गौरीबाजार उपकेंद्रों की लोड टेस्टिंग कर रहे थे। जब वे गौरीबाजार उपकेंद्र का लोड चेक कर रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हो गया।

मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुँचाया। यहां जेई कमलेश यादव की स्थिति गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे और जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई। अधीक्षण अभियंता अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा मेगरिंग टेस्टिंग के दौरान हुआ। विभाग में इस घटना को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है।

फिलहाल जांच जारी है और यह स्पष्ट किया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं हुई थी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा घायलों को बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

4 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

4 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

6 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

6 hours ago