अज्ञात किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत

स्वान दल के साथ आला अधिकारी सहित पुलिस फोर्स ने लिया जायजा

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के पवई थाना क्षेत्र के ओरिल डिहवा में बाहा के पास 15 वर्षीय अज्ञात किशोर की हत्या कर फेंका हुआ शव बरामद किया गया। शव की सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ पर पहुंच गये। पुलिस बल के साथ स्वान दल भी मौके पर पहुंच गया और हत्या के कारणों की जांच में जुट गया।
पवई थाना क्षेत्र के ओरिल डिहवा के बाहा के पास अज्ञात 15 वर्षीय किशोर की हत्या कर फेंकी हुई लाश बरामद हुई। किशोर का रंग गोरा है और वह गेरुआ रंग का जैकेट, काले लोअर और सफेद फूलदार सर्ट पहने हुए हैं। सुबह साढ़े 9 बजे ग्रामीणों ने खेत में शव को देखा तो, इसकी सूचना पुलिस और गांव के प्रधान को दी। सूचना पर मौके पर पवई थाना की पुलिस पहुंच गयी। पुलिस द्वारा हत्या की सूचना आलाधिकारियों को दिया गया। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रूसिया मौके पर पहुंच गए। इस बावत राहुल रूसिया ने बताया कि किशोर के हत्या की जांच पड़ताल की जा रही है। जिले से स्वान दल के साथ फील्ड यूनिट की टीम द्वारा हत्या के कारणों की जांच करायी जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में भीषण आग, 3 मरीजों की मौत, कई गंभीर

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल के…

1 minute ago

अग्निकांडों से सबक: कब जागेगा सुरक्षा तंत्र और जवाबदेही का सिस्टम?

अग्निकांडों से सीख: यह केवल एक व्यक्ति या संस्था की नहीं बल्कि पूरे तंत्र की…

10 hours ago

ग्रामीण खिलाड़ियों के सपनों को मिला नया मैदान, सिरसी में मिनी स्टेडियम निर्माण पूरा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास खंड हैसर बाजार स्थित ग्राम पंचायत…

11 hours ago

प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर घुघली में सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत

ढोल-नगाड़ों के बीच जुटे प्रधान व जनप्रतिनिधि, बोले विकास कार्यों की गति नहीं होगी प्रभावित…

11 hours ago

फर्जी अधिकारी बनकर 63 लाख की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

नौकरी दिलाने और बड़े अधिकारियों से करीबी का झांसा देकर करता था ठगी, पुलिस ने…

11 hours ago