बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । एसपी ने जरवल रोड और विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप पुलिस अधीक्षक ने रात को जरवल रोड और विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर अभी किसी अन्य की तैनाती नहीं हुई है । बहराइच की तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने सोमवार रात जरवल रोड और विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष पर कार्रवाई कर दी है।
एसपी ने जरवल रोड थानाध्यक्ष विनोद कुमार राव और विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष सूरज राना को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं, वहीं इनके स्थान पर अभी किसी अन्य थानाध्यक्ष की तैनाती की सुचना नहीं प्राप्त हुई है। पुलिस विभाग के मुताबिक जरवल कस्बे में एक मामले में जांच के बाद थानाध्यक्ष पर कार्रवाई हुई है। एसपी की इस कार्रवाई से जनपद में पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…